
Oplus_131072
राजनांदगांव’: अपने पुराने जिलों की याद ताजा करने कल 14 अगस्त को 1975-76 बैच के स्टेट हाई स्कूल के विद्यार्थीयों ने एक मिलन कार्यक्रम का आयोजन मनगटा में किया। दूसरे दिन राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त पर आज स्टेट स्कूल परेड में शामिल होकर सभी प्राचार्य के साथ यादगार स्वरूप फोटो भी ली।
पुराने मित्रों को एक साथ मिलाने के लिए विगत दिनों एक बैठक का आयोजन मनगटा में किया गया। बैठक में विशेष रूप से सुभाष चोपड़ा अकबर फरिश्ता, उमेश मिश्रा, विवेक शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, आमोद श्रीवास्तव एवं अशोक गिड़िया उपस्थित थे.. बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए साथियों की जिम्मेदारी भी तय की गयी। यह निर्णय अनुसार सभी कल 14 अगस्त को मनगट्टा पहुंचें। मनगट्टा में नाइट स्टे के साथ अन्य विभिन्न प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम, गीत, संगीत का आयोजन किया ।
दूसरे दिन आज 15 अगस्त को स्टेट स्कूल पहुंचें। इस हेतु ड्रेस कोड पुरुषों के लिए सफेद टी शर्ट एवं केप तथा टी शर्ट में स्कूल का मोनो भी था। शाला परिसर में प्रत्येक परिवार द्वारा 1-1 पौधे का रोपण किया गया।जिसके नाम की तख्ती एवम पौधे तथा उसके संरक्षण की व्यवस्था विवेक शुक्ला द्वारा किया गया। इस आयोजन के उपरांत सभी गायत्री विद्यापीठ केसर नगर पहुंचें, जहां नंदकिशोर सुरजन द्वारा सभी का आत्मीय स्वागत किया गया।
५०साल बाद २५ छात्र युगल रूप में उपस्थित रहे और कुछ किन्हीं कारणों से अकेले ही आ पाए। इस बैच के स्वर्ण जयंती पर उपस्थित भूतपूर्व छात्रों ने शाला प्रबंधन से सविनय अनुरोध किया कि शाला के सर्वांगीण विकास हेतु आवश्यक संसाधनों की समीक्षा समय समय पर की जाकर प्राथमिकताएं तय की जावे और उसके क्रियान्वयन १९७६ बैच अपनी पूरी सहभागिता निभाने तत्पर रहेगा।विद्यार्थियों को गणित विषय के बेसिक कॉन्सेप्ट्स की स्पष्टता हेतु गणित की प्रयोगशाला का पुनः शुभारंभ भूतपूर्व प्राचार्य एवं वर्तमान प्राचार्य की उपस्थिति में किया गया।साथ ही युगल रूप में फलदार पौधों का रोपण कर उन्हें वृक्ष में परिवर्तित अपना योगदान करने का संकल्प लिया गया, साथ ही बागवानी हेतु भविष्य में आवश्यक संसाधन निर्मित करने का भी निर्णय लिया गया।इसके पूर्व स्कूल प्रांगण में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबकी उपस्थिति रही।









