सुकमा:वन्यप्राणियों के संरक्षण एवं पुनर्वास के लिए सुकमा जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी संदर्भ में गत दिवस वन परिक्षेत्र क्रिस्टाराम में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं, ग्रामीणजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समक्ष वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई।
उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले में एक भालू (स्लॉथ बेयर) पर कुछ ग्रामीणों द्वारा की गई क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस घटना ने भी वन्यप्राणी संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को उजागर किया।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा डीएफओ अक्षय भोंसले के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बताया गया कि वन्यप्राणी हमारे पारिस्थितिक तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनके साथ मानवीय व्यवहार किया जाना चाहिए।

ब्रेकिंग
- स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
- स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा से विकसित छत्तीसगढ़ की नई तस्वीर तक को एक मंच पर समेट रही प्रदर्शनी
- स्टेट हाई स्कूल के पचास साल पुराने साथी जुटे, मनगटा में
- हाथ में तिरंगा, दिल में जुनून: 45 किमी चलीं केशकाल की युवा अफसर आकांक्षा नायक
- मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया








