दिल्ली:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज संसद भवन में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला से सौजन्य मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक का उद्देश्य राज्य और केंद्र के बीच सहयोग बढ़ाना है। इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री श्री साय केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके निवास पर मिलेंगे। इस मुलाक़ात में छत्तीसगढ़ की सड़क विकास परियोजनाओं पर विशेष चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री साय और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के बीच इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और आगामी परियोजनाओं को गति देना है। मुख्यमंत्री उसके बाद दोपहर 3 बजे होटल अशोका चाणक्यपुरी में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के छह माह पर अपने विचार रखेंगे।

ब्रेकिंग
- नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्विद्यालयों में गठित होगी NEP सेल
- GST प्रशासन में छत्तीसगढ़ के नवाचारों को राष्ट्रीय सराहना, लॉ कमेटी में मिली जगह
- भारत के नियाग्रा’ चित्रकोट जलप्रपात की प्राकृतिक भव्यता से हुए अभिभूत
- राज्यपाल ने 26वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर, कैडेट चैंपियनशिप का किया, उदघाटन
- सेवा संकल्प अभियान जागरूकता से जनभागीदारी







