नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोंक-सवाई माधोपुर, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आज मैं ये जो उत्साह देख रहा हूं।उसमें एक मजबूत भारत के लिए आशीर्वाद है।इसलिए हर तरफ यही गूंज है – फिर एक बार मोदी सरकार!राजस्थान ये बखूबी जानता है कि सुरक्षित राष्ट्र और स्थायी सरकार कितनी जरूरी है।इसलिए चाहे 2014 हो या 2019 हो, राजस्थान ने एकजुट होकर देश में भाजपा की ताकतवर सरकार बनाने के लिए अपना आशीर्वाद दिया था।आपने 25 की 25 सीटें भाजपा को दी थीं।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा 2014 में आपने मोदी को दिल्ली में सेवा का अवसर दिया।फिर देश ने वो फैसले लिए जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।लेकिन आप सोचिए कि 2014 के बाद भी और आज भी अगर दिल्ली में कांग्रेस की सरकार होती तो क्या क्या हुआ होता।कांग्रेस होती, तो जम्मू कश्मीर में आज भी हमारी सेनाओं पर पत्थर चल रहे होते।कांग्रेस होती, तो सीमा पार से आकर दुश्मन आज भी हमारे जवानों के सिर काटकर ले जाते।कांग्रेस होती, तो न ही हमारे फौजियों के लिए वन रैंक-वन पेंशन लागू होती और न ही हमारे पूर्व सैनिकों को 1 लाख करोड़ रुपये मिलते।
प्रधानमंत्री ने कहा राजस्थान के मेरे भाई-बहन तो कुछ महीने पहले ही कांग्रेस के पंजे से मुक्त हुए हैं।कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में रहते हुए, जो जख्म दिए, वो राजस्थान के लोग कभी भी भूल नहीं सकते।कांग्रेस ने महिलाओं पर अत्याचार के मामले में राजस्थान को नंबर 1 बना दिया था और दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस के लोग विधानसभा में बेशर्मी के साथ कहते थे कि ये तो राजस्थान की पहचान है।









