
नई दिल्ली:आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व बीआरएस नेता के कविता की न्यायिक हिरासत कोर्ट ने सात मई तक के लिए बढ़ा दी है।दिल्ली के कथित आबकारी नीति घोटाले के आरोपियों को राहत नहीं मिल रही है। अब अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत फिर से बढ़ा दी है।
दोनों ही इस मामले में न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में बंद हैं। ईडी ने आबकारी मामले में 21 मार्च को पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।








