
रायपुर:आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम का वातावरण प्रेम, स्नेह और पारिवारिक भावनाओं से भर उठा।
आश्रम की चेयरमैन कल्पना तिवारी ने आश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्ग भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, प्रेम और अपनेपन का भाव प्रकट किया। वहीं आश्रम परिवार की सभी बहनों ने ट्रस्टी योगेश तिवारी को राखी बांधकर भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते को और मजबूत किया तथा अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया।
रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी ने संकल्प लिया कि माँ गोदावरी आनंदवन परिवार के सभी बुजुर्ग भाइयों और बहनों की सेवा, सम्मान और देखभाल हमेशा इसी प्रेम और समर्पण के साथ करती रहेंगी।
हमारा प्रयास केवल सेवा करना नहीं, बल्कि आश्रम में रहने वाले हर बुजुर्ग को अपने परिवार का सदस्य होने का एहसास कराना है। यहां कोई अकेला नहीं है—यहां हर रिश्ता प्रेम से जुड़ा है, हर चेहरा परिवार का हिस्सा है और हर आशीर्वाद हमारे लिए अनमोल है। ❤️
ईश्वर से हमारी यही प्रार्थना है कि माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम में हमेशा ऐसा ही पारिवारिक वातावरण बना रहे, जहां प्रेम हो, अपनापन हो, सम्मान हो और बुजुर्ग माता-पिता के चेहरों पर हमेशा मुस्कान बनी रहे।
रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर योगेश तिवारी ने माँ गोदावरी आनंदवन परिवार की ओर से सभी भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।









