रायपुर:डबल इंजन की भाजपा सरकार में विकास के नए-नए प्रतिमान स्थापित होने के साथ ही लोगों के जीवन में परिवर्तन आया है।यह उदगार व्यक्त करते हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने भाटापारा विधानसभा में सिमगा मंडल के दरचुरा, लिमतरा, कोलिहा, रोहरा में जनसंपर्क के दौरान जनता से मुलाकात की। उनका उत्साह बता रहा है कि, फिर एक बार भाजपा सरकार।
“मोदी की गारंटी मतलब गारंटी की गारंटी”
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आने वाले पांच साल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मोदी की गारंटी 2024 में 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की मोदी की गांरटी है। भाटापारा विधानसभा के सिमगा, बनसांकरा, चौरेंगा, दामाखेड़ा, तुलसी, तोरा और चकवाय में जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए वोट मांगे।












