
रायपुर:नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ एम आई सी सदस्य ज्ञानेश शर्मा ने कहा राजधानी में हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या नागरिकों के लिए परेशानी का कारण बनती है।
समाधान केवल बारिश के बाद राहत कार्य नहीं, बल्कि बारिश से पहले प्रभावी तैयारी है।
ज्ञानेश शर्मा ने कहा प्रशासन से आग्रह है कि:
1. जलभराव वाले चिन्हित क्षेत्रों (हॉटस्पॉट्स) प्रभावित क्षेत्रों की सूची सार्वजनिक कर विशेष कार्ययोजना बनाई जाए।
2. नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए।
3. अतिक्रमण हटाए जाएं तथा आधुनिक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज व्यवस्था विकसित की जाए।
उन्होंने कहा राजधानी को जलभराव मुक्त बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को मिलकर कार्य करना होगा। शहर का विकास तभी सार्थक होगा जब नागरिकों को हर बारिश में परेशानी का सामना न करना पड़े। जलभराव की समस्या अक्सर अपर्याप्त ड्रेनेज और नालों के अवरुद्ध होने से बढ़ती है।जनता की चिंता केवल सुनने का नहीं, समाधान का विषय है।










