
रायपुर:कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में अभनपुर विकासखंड के ग्राम बेलर में आयोजित प्रथम विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले में 367 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श एवं औषधियां वितरित की गईं।
शिविर में ब्लड प्रेशर और शुगर जांच के साथ 150 लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु आयुष क्वाथ भी प्रदान किया गया।सुशासन सरकार में आयुष विभाग का यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित कर रहा है।









