रायपुर: .छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा होली मिलन एवं महामूर्ख सम्मेलन सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी हास्य व्यंग फाग गीत और गम्मत की धूम रही। नन्हे मुन्ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सबका मनमोहन लिया। महेश वर्मा की संस्था लोकमया छत्तीसगढ़ी हास्य व्यंग और फाग गीत ने दर्शकों को लगभग 2 घंटे तक हंसने और झूमने पर मजबूर किया।

विप्र भवन में आयोजित होली मिलन एवं महामूर्ख सम्मेलन में फूलों की होली के साथ मस्ती और धमाल ने इस होली को यादगार बनाया। समारोह के संयोजक अविनाश शुक्ला ने होली को नए ढंग और रंग से मनाने के लिए सहयोग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह को सफल बनाने में विप्र महिला शक्तिमंडल के सदस्य भारती किरण शर्मा, प्रीति शुक्ला, सरिता शर्मा और सुनीता मिश्रा मैं विशेष सहयोग किया ।
इस अवसर पर ज्ञानेश शर्मा, उमाकांत शर्मा ,नटराज शर्मा, आनंद पांडेय ,डॉ. ध्रुव पांडेय एवं संजय दीवान सहित छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।समारोह की संचालन सनजिकता शुक्ल द्वारा रोचक और रचनात्मक ढंग से किया गया।















