
रायपुर:जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ लिमिटेड (ट्राईफेड) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव “आदि बाजार 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इस महोत्सव का उद्देश्य जनजातीय कारीगरों को अपने प्रामाणिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु प्रत्यक्ष विपणन मंच उपलब्ध कराना तथा भारत की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, पारंपरिक हस्तशिल्प और विविध आजीविका प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
आप सभी नागरिकों से अपील है कि महोत्सव में सहभागिता कर जनजातीय कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करें तथा स्थानीय उत्पादों को अपनाएं।








