रायपुर:


भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श गिरिराज सिंह आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कोरबा जिले के ग्राम ढोंगदरहा एवं कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम रंजना में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिविर में आयोजित गतिविधियां देखी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया।







