रायपुर:



विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज राजनांदगांव शहरी क्षेत्र नया ढाबा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। केन्द्र शासन की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं योजनाओं से लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाईल वैन आज नया ढाबा पहुंची। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र शासन की योजनाओं से आम जनता लाभान्वित हो रही है। हितग्राहियों को शिविर में लाभ मिला है। साथ ही जनसामान्य ने विभिन्न योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है और उसकी प्रक्रिया आरंभ हो गई है।









