प्रदेश

मुख्यमंत्री बाबा प्रियदर्शी राम के दर्शन के लिए पहुंचे, प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की

96views
Share Now

रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बनोरा के आश्रम पहुंचकर बाबा प्रियदर्शी राम जी का किया दर्शन, बाबा जी का लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम बनोरा के आश्रम पहुंचकर बाबा प्रियदर्शी राम जी का किया दर्शन, बाबा जी का लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन सुबह की पहली किरण के साथ बनोरा आश्रम पहुंचे। उन्होंने आश्रम में पहुंचकर सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा राम जी की प्रतिमा के दर्शन करने के बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साधु संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

Share Now

Leave a Response