रायपुर:भूपेश बघेल ने कहा 2018 में जनता ने हमें सरकार चलाने का आदेश दिया था हमने पूरी ईमानदारी से 5 वर्षों तक जनता की सेवा किया, किसान, मजदूर, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति सभी के हितों में काम किया, हम अपेक्षा करते हैं कि भाजपा को जनता ने जो जनादेश दिया है उसके अनुरूप सरकार चलायेगी।उन्होंने कहा किसानों, मजदूरों, महिलाओं से किये गये वायदों को भाजपा निभायेगी, चुनाव में सफलता के लिये भाजपा को बधाई ।
छत्तीसगढ़ के निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। हमें जो जनादेश मिला है हम उसका सम्मान करते हैं। एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका हमारी रहेगा। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं।”






