
नई दिल्ली:राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के 111 वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अब हर युवा प्रौद्योगिकी को समझता भी है, और उसका उपयोग भी करता है। किसी भी संसाधन का सदुपयोग भी हो सकता है और दुरुपयोग भी। यही बात प्रौद्योगिकी के साथ भी सच है। यदि इसका सही इस्तेमाल किया जाए तो इससे समाज और देश को फायदा होगा। लेकिन, अगर इसका दुरुपयोग हुआ, तो इसका असर मानवता पर पड़ेगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि लड़कियों की शिक्षा में निवेश देश की प्रगति में बेशकीमती निवेश है। उन्होंने डीपफेक के मसले पर कहा कि जहां एक तरफ एआई का उपयोग लोगों के जीवन को सुगम बना रहा है, तो वहीं डीपफेक बनाने के वास्ते इसका दुरुपयोग समाज के लिए खतरा पैदा कर रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि यदि प्रौद्योगिकी का सही उपयोग किया जाए, तो इससे समाज को फायदा होगा। लेकिन, इसके दुरुपयोग से मानवता पर असर पड़ेगा।









