रायपुर:छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।

ब्रेकिंग
- बाल अधिकारों की रक्षा के लिए तैयार होंगे, प्रशिक्षित मानव संसाधन
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश-दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स : राज्यपाल
- छूटे हुए और नए पात्र युवा मतदाताओं के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान
- मुरा गाँव में 10000 पौधों के लक्ष्य के साथ ‘अदाणी वन’ की स्थापना के लिए हुआ, वृहद वृक्षारोपण
- गांधी जयंती पर प्रदेश स्तरीय खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी का होगा, आयोजन






