प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कांकेर जिले को दी 866 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात

87views
Share Now

रायपुर:

कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका गांधी हुई शामिल

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज जिला मुख्यालय कांकेर के गोविन्दपुर खेल मैदान में 06 अक्टूबर को आयोजित ‘‘नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन’’ में कांकेर जिले को 866 करोड़ रूपए के विकास कार्याें की सौगात दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  प्रियंका गांधी शामिल हुई।

इन विकास कार्यों में 550.13 करोड़ रूपये के 277 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और 316.03 करोड़ रूपये के 241 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में जिले के 12 हजार 730 हितग्राहियों को लगभग 5.78 करोड़ रूपए की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री का वितरण किया गया। महासम्मेलन में भूमिपूजन-लोकार्पण किये जाने वाले कार्यों में अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 84.22 करोड़ रुपये की लागत से 120 कार्यों का भूमिपूजन और 261.61 करोड़ रुपये की लागत के 86 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

Share Now

Leave a Response