प्रदेश

भाजपा विधानसभा चुनाव हारने के बहाने अभी से खोज रही – कांग्रेस

124views
Share Now

रायपुर:। भाजपा मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया में तथा कथित गडबड़ी के नाम पर नये और युवा मतदाताओं के नाम को जोड़ने का विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि हर राजनैतिक दल चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा नये मतदाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़वाया जाये। लेकिन चुनाव के तीन महिनें पहले ही मतदाताओं के नाम जोड़ने की प्रक्रिया का विरोध करना भाजपा ने शुरू कर दिया है। यह भाजपा की राज्य में खस्ता हाल को प्रदर्शित करता है। भाजपा के कार्यकर्ता हताश और निराश है वे चुनाव प्रक्रियायें पार्टी की मद्द नहीं कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को मालूम है पूरे देश में युवा भाजपा के खिलाफ है अतः भाजपा साजिश में लगी है कि युवाओं के नाम कम जुड़े या जिनके नाम जुड़ गये है उनको कटवाया जाये यह कारण है कि भाजपा के सांसद, पूर्व मंत्री जैसे वरिष्ठ नेता मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने का विरोध कर रहे है। हर चुनाव के पहले मतदाता सूची का पुर्नरीक्षण का काम होता है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाता है ,जिसमे दावा आपत्ति मंगवाया जाता है। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होता है। भाजपा ने उसके पहले ही हल्ला मचाना शुरू कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा को इस बात का अहसास हो गया है आने वाले चुनाव में उसका हारना तय है इसलिए भाजपा अपने वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ी की प्रेस कांफ्रेंस करवा कर अपने हार के बहाने तलाशना शुरू कर चुकी है। चुनाव के पहले प्रक्रिया में गड़बड़ी वहीं मचाता है जिस दल को अपनी सफलता और अपनी क्षमता में संदेह होता है भाजपा छत्तीसगढ़ में वहीं कर रही है।

 

Share Now

Leave a Response