महासमुंद:सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम नवापारा कोटद्वारी के कृषक श्री अनंतराम का जीवनोपार्जन का माध्यम कृषि पर आधारित था। अनंतराम पेशे से लघु कृषक है, इनके पास कुल जमीन 4 एकड़ है। वह वर्षा की पानी के भरोसे धान की खेती करता था परन्तु कुछ वर्षों से बारिश की अनियमितता होने के कारण कृषि कार्य हेतु सिंचाई सुविधा ना होने के कारण दूर से पानी लाना पड़ता था जिससे उसे अधिक परिश्रम एवं अधिक पैसा खर्च करना पड़ता था और उत्पादन भी अपेक्षाकृत कम होता था एवं वर्ष में केवल एक ही फसल (खरीफ) ले पाता था।
अनंतराम ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अधिनियम के तहत निजी डबरी निर्माण हेतु ग्राम पंचायत में अर्जी दी। इसके लिए ग्राम पंचायत में ग्राम सभा में अनंतराम के निजी भूमि में डबरी निर्माण का प्रस्ताव किया गया। तत्पश्चात जिला पंचायत महासमुंद द्वारा 15 जनवरी 2022 को 9.99 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी। यह सूचना मिलते ही अनंतराम एवं उसके परिवार में खुशियों ने दस्तक दी।

ब्रेकिंग
- हरियाली के साथ ग्रामीणों को रोजगार की नई राह दे रहा विकसित भारत – जीरामजी
- सक्ती में 11 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर उपमुख्यमंत्री
- निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल
- मंत्रिपरिषद की बैठक 09 सितम्बर को
- 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्क्वैश में रायपुर का दबदबा









