प्रदेश

कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी’:टी. एस. सिंहदेव

90views
Share Now

रायपुर:छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस साल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ेगी और अगर पार्टी जीतती है, तो सीएम पद के लिए बघेल के नाम पर सबसे पहले विचार किया जाएगा। सिंहदेव ने कहा कि अगर किसी मौजूदा मुख्यमंत्री को नहीं हटाया गया है, तो इसका मतलब है कि पार्टी उस व्यक्ति में अपना विश्वास बनाए रखती है जो टीम को जीत दिलाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जब कप्तान आपको जीत दिला सकता है तो उसे बदलने की जरुरत क्यों है?

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने दावा किया है कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 60 से 75 सीटों पर जीत हासिल करेगी।  2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें जीती थीं।

Share Now

Leave a Response