शहर

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

रायपुर, जिला मुख्यालय गरियाबंद के पुलिस परेड ग्राउंड में आज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ गरिमामय माहौल में मनाया गया। छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय ने मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। तिरंगा फहराने के बाद सभी उपस्थित नागरिकों ने राष्ट्रगान गाया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। मुख्य अतिथि ने खुशहाली के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में छोड़ा।...
प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लक्ष्मी नारायण कन्या स्कूल प्रथम, सारे जहां से अच्छा पर दी प्रस्तुति

रायपुर:स्वाधीनता दिवस के अवसर पर राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम का प्रदर्शन किया। लक्ष्मीनारायण कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर के 350 छात्राओं ने सारे जहां से अच्छा पर सुंदर प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया। इस प्रस्तुति को प्रथम स्थान मिला।...
प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया, पुरस्कृत

रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में पुलिस विभाग के अधिकारियों को पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवा के लिए भारतीय पुलिस पदक, गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा पदक, गुरू घासीदास पुरस्कार, राज्यपाल पुरस्कार, रानी सुबरन कुंवर पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार वीर नारायण सिंह पुरस्कार और पुलिस महानिदेशक पुरस्कार के लिए चयनित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।...
प्रदेश

मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्याें के लिए तीन गौठानों को किया, पुरस्कृत

रायपुर: मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज यहां राजधानी के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में राज्य में सुराजी गांव योजना के तहत संचालित किए जा रहे तीन गौठानों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गौठान प्रबंधन समिति के अध्यक्षों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कृत गौठान प्रबंधन समितियों में राजनांदगांव जिले के ग्राम अमलीडीह, दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम हिर्री गौठान प्रबंधन समितियां शामिल हैं।...
प्रदेश

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ, ‘स्वागत समारोह

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज शाम यहां राजभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल  विश्वभूषण हरिचंदन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल श्री हरिचंदन को मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।...
प्रदेश

आजादी की लड़ाई से न्याय और लोकतंत्र का अमृत निकला : मुख्यमंत्री

रायपुर:   मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने आज भारत की आजादी की 76वीं वर्षगांठ के पावन और गौरवशाली अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में ध्वजारोहण करने के बाद प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दिए अपने संबोधन में साहित्यिक वातावरण को सुदृढ़ करने तीन श्रेणियों में छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी सम्मान देने की घोषणा की।...
1 502 503 504 505 506 665
Page 504 of 665