प्रदेश

4850 मानस मंडलियों को मिली 2.43 करोड रूपए की प्रोत्साहन राशि

124views
Share Now

रायपुर, :राज्य सरकार द्वारा रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना के तहत संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत चयनित 4850 रामायण मानस मंडलियों को दो करोड़ 42 लाख 50 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी गई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की विशेष पहल पर विगत दो वर्षो से राज्य स्तरीय रामायण मंडली मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विजयी दल के लिए प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया गया है। सरकार की इस पहल से हमारी प्राचीन संस्कृति को पुनः स्थापित करने में सफलता हासिल की है।

Share Now

Leave a Response