खेल

गुजराती स्कूल से 06 खिलाड़ी राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप चेन्नई में राज्य का करेंगे, प्रतिनिधित्व

141views
Share Now

रायपुर:अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ (IOC) से मान्यता प्राप्त संस्था IFMA की भारत मे मान्यता प्राप्त संस्था यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के तत्वावधान में “यूनाइटेड म्यू थाई एसोसिएशन तमिलनाडु” द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 25 से 30 मई 2023 तक EVP फ़िल्म सिटी चेन्नई (तमिलनाडु) में किया जा रहा है।*

राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में छ ग म्यू थाई दल के चयन हेतू श्री गुजराती स्कूल देवेन्द्र नगर रायपुर में 05 मई 2023 को एक दिवसीय राज्य स्तरीय म्यू थाई चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमे 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में छ ग म्यू थाई दल चुना गया था। राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में रायपुर जिले से 12 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें 06 खिलाड़ी श्री गुजराती स्कूल रायपुर के हैं, जिन्हें प्राचार्य अनीस मेमन के निर्देशन में कु टिकेश्वरी साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।*

गुजराती स्कूल के चयनित 06 खिलाड़ी  कनिष्का श्रीवास,  पल्लवी साहू,  मानसी तांडी, टीसा साहू,  रागनी साहू और घृतेश साहू आज प्रबन्ध समिति  गुजराती शिक्षण संघ के सचिव  अशोक भाई पटेल से सौजन्य भेँट कर शुभकामनाएं प्राप्त की। सचिव  अशोक भाई पटेल ने राष्ट्रीय म्यू थाई चैंपियनशिप में भाग लेने वाले शाला के खिलाडिय़ों, अधिकारियों को प्रबंध समिति  गुजराती शिक्षण संघ की ओर से प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की घोषणा की।*

*इस अवसर पर  गुजराती उ मा शाला के प्राचार्य अनीस मेमन, अंग्रेजी माध्यम शाला के प्राचार्य डॉ शैलेष शर्मा, प्राथमिक विभाग की  योगिता टांक, कोच टिकेश्वरी साहू और मैनेजर जागेश्वर डडसेना उपस्थित थे।

 

Share Now

Leave a Response