रायुपर:राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 23वीं बैठक आज इंद्रावती भवन में खनिज साधन विभाग के विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य ने बैठक में बताया कि वर्ष 2022-23 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनि राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक है।
बैठक में भौमिकी तथा खनिकर्म छत्तीसगढ़ के द्वारा क्षेत्रीय सत्र 2022-23 में सम्पन्न कार्यों की जानकारी देते हुए संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल 2.45 बिलियन टन चूनापत्थर एवं लौह अयस्क के 125 मिलियन टन भण्डार आंकलित किये गये हैं। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 12 विभिन्न खनिजों की कुल 45 परियोजना अन्वेषण तथा पूर्वेक्षण कार्य हेतु लिए गये हैं।

ब्रेकिंग
- 12 दिन में चौथी बार डीजल-पेट्रोल का दाम बढ़ाना जन विरोधी निर्णय – कांग्रेस
- मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा, हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र
- सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज धरने पर बैठे
- “धान की खेती के बदले औषधि पौधों की खेती” विषय पर कार्यशाला का हुआ, आयोजन
- विशेष लेख : सुशासन से संवरता छत्तीसगढ़- विकसित भारत का नया रोल मॉडल :विष्णु वर्मा






