
नारायणपुर : श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों के लिए अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना बड़े आवासीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का रास्ता खोल रही है। पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय शिक्षा का अवसर मिल रहा है।
राजमिस्त्री रामधर दुग्गा के बेटे साहिल का चयन राजकुमार कॉलेज, रायपुर, रेजा-कुली डिगेश्वरी जैन की बेटी तेजल का DPS राजनांदगांव और अन्य श्रमिक परिवारों के बच्चों का प्रतिष्ठित आवासीय संस्थानों में चयन हुआ है।
सुशासन सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा और अवसर देकर उनके सपनों को नई उड़ान देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रही है।










