रायुपर:राज्य स्तरीय भू-वैज्ञानिक कार्यक्रम मंडल छत्तीसगढ़ की 23वीं बैठक आज इंद्रावती भवन में खनिज साधन विभाग के विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2023-24 के भू-वैज्ञानिक क्षेत्रीय कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। विशेष सचिव श्री जय प्रकाश मौर्य ने बैठक में बताया कि वर्ष 2022-23 में लगभग 13000 करोड़ रूपए के खनि राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो राज्य स्थापना वर्ष की तुलना में लगभग 30 गुना अधिक है।
बैठक में भौमिकी तथा खनिकर्म छत्तीसगढ़ के द्वारा क्षेत्रीय सत्र 2022-23 में सम्पन्न कार्यों की जानकारी देते हुए संचालक भौमिकी तथा खनिकर्म दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2022-23 में कुल 2.45 बिलियन टन चूनापत्थर एवं लौह अयस्क के 125 मिलियन टन भण्डार आंकलित किये गये हैं। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में 12 विभिन्न खनिजों की कुल 45 परियोजना अन्वेषण तथा पूर्वेक्षण कार्य हेतु लिए गये हैं।

ब्रेकिंग
- कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर अवैध उत्खनन एवं अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के दिए,निर्देश
- राज्यपाल पहुंचे मैनपाट, किया उल्टा पानी पर्यटन स्थल का निरीक्षण
- प्रधानमंत्री के बिलासपुर दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर लिया, जायजा
- अपने घर, कार्यालय ,स्कूल, कॉलेज, जहां कहीं भी संभव हो एक पेड़ अपने मां के नाम से अवश्य लगाएं : राज्यपाल
- पांच रूपये में भरपेट भोजन, हर दिन लगभग 300 श्रमिकों का भर रहा पेट