
रायपुर:सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के विद्यार्थियों ने निबंध, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर विकसित भारत 2047 की अपनी परिकल्पना को रंगों, शब्दों और विचारों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
विद्यार्थियों ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मक सोच साझा की। इन आयोजनों में पालकों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
सुशासन सरकार बच्चों की रचनात्मकता और विचारों को मंच देकर उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत करते हुए विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे रही है।








