रायपुर:ओडिशा के भुवनेश्वर में प्रथम खेलो इंडिया जनजाति खेल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को विभिन्न स्पर्धाओं में पदक मिले हैं। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर तथा एथलेटिक अकादमी के खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं खेल युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। आवासीय तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर के कुबेर सिंह को 30 मीटर में सिल्वर मेडल मिला है और ओवरऑल चैंपियनशिप में वे दूसरे पोजीशन में रहे हैं। इसी तरह से आवासीय एथलेटिक अकादमी बिलासपुर की खिलाड़ी कुमारी तर्निका टेटा ने 100 मीटर वीमेन्स स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

ब्रेकिंग
- उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल पर ज्ञानेश्वरी को कॉन्क्लेव की दिखाई झलक, सभी ने खड़े होकर ताली बजाकर दी बधाई
- राज्यपाल से वित्त मंत्री ने सौजन्य भेंट की
- कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वरी यादव से मुख्यमंत्री ने की आत्मीय बातचीत
- ‘मुस्कुराता बस्तर’ थीम पर जगदलपुर में होगी, कार्टून कार्यशाला
- राज्य में लक्ष्य का 80 प्रतिशत बोनी पूर्ण








