
रायपुर:मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा की उपस्थिति में आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता, रोजगारपरक पाठ्यक्रम, तकनीकी नवाचार और अधोसंरचना विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण पहलों की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रमुख पहलें एवं निर्णय :
– 30 महाविद्यालय आधुनिक सुविधाओं के साथ उत्कृष्टता केंद्र के रूप में होंगे विकसित।
– ₹50 करोड़ का प्रावधान छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा मिशन के लिए।
– 1.40 लाख विद्यार्थियों को 60 घंटे की अनिवार्य इंटर्नशिप से जोड़ने की तैयारी।
– 10 हजार विद्यार्थी 148 जनजातीय महाविद्यालयों में कम्युनिकेटिव इंग्लिश का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
– गूगल के सहयोग से उच्च शिक्षा में AI प्रशिक्षण और तकनीक आधारित अध्ययन को बढ़ावा।
– 1,295 पदों पर भर्ती की पहल तथा 362 सहायक प्राध्यापकों को पदोन्नति।
– एकीकृत प्रवेश पोर्टल और ई-ज्ञानार्जन ऐप से विद्यार्थियों को मिलेंगी डिजिटल सुविधाएं।









