
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के शुभारंभ के लिए रायपुर पहुंचे भारत सरकार के केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया।
इस अवसर पर योगेश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में शामिल होने पहुंचे हैं। राज्योत्सव का शुभारंभ उनके मुख्य आतिथ्य में किया जा रहा है, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। तीन दिवसीय यह महोत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित हो रहा है। इसमें छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय विरासत, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, संगीत और प्रदेश की विकास यात्रा की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर योगेश तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव केवल स्थापना दिवस का समारोह नहीं, बल्कि प्रदेश की पहचान, गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकनृत्य, जनजातीय संस्कृति और यहां के लोगों की प्रतिभा देशभर में अपनी अलग पहचान रखती है। ऐसे आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के साथ स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ ने अपने 26 वर्षों के सफर में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, खेल, पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ते प्रदेश की उपलब्धियों को राज्योत्सव के माध्यम से देखने और समझने का अवसर मिलता है। योगेश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का स्वागत करते हुए कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल तथा श्रम एवं रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे केंद्रीय मंत्री का छत्तीसगढ़ आगमन प्रदेश के युवाओं, खिलाड़ियों और रोजगार के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण है। युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराना देश के विकास के लिए आवश्यक है। जिसमें शामिल हुए अश्वनी शर्मा,वेद सिंह,पीयूष शर्मा,मयंक,दिव्यांशु,पुष्कर,दीपक,राजेंद्र कुरे, गेंदा,रूपन,विजय जोशी, ओम,अजय,संजय,योगेंद्र साहू,यशवंत टंडन,मनोज सिन्हा,दिलीप सिंह,बृजेश सिंह,शांति लाल जैन,अश्वनी मानिक पूरी, गौकरण राजा साहू जी,संजय प्रजापति,श्रवण शुक्ला,शिवकुमार साहू, भूपेंद्र साहू,लोकेश साहू,सुंदर यादव,पिंटू साहू,प्रमोद साहू,पुनीत मालघाटी,भारत कोशले ,युवराज कोशले,राहुल शर्मा, एवं कार्यकता शामिल हुए योगेश तिवारी ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया का छत्तीसगढ़ आगमन पर स्वागत करते हुए राज्योत्सव 2026 के सफल एवं भव्य आयोजन की शुभकामनाएं दीं।








