
*बेमेतरा: मां भद्रकाली जिला मानस संघ बेमेतरा के तत्वावधान में 01 नवंबर 2026 को किसान भवन, बेमेतरा में छत्तीसगढ़ की 26 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास साथ मनाया गया। इस अवसर पर संघ की महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई।
सर्व प्रथम छ ग महतारी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करके 26 वर्ष गांठ के अवसर पर छ ग महतारी के ऊपर गीत कविता एवं मानस में छ ग पर विस्तृत चिंतन प्रस्तुत किया गया पश्चात बैठक में संघ के संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं मानस मंडलियों के प्रस्तुति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख एजेंडों में व्याख्यान माला एवं वार्षिक उत्सव के आयोजन, आय-व्यय की जानकारी, तहसीलवार गठित मानस शक्ति केंद्रों की प्रगति की समीक्षा, 11 नवंबर 2026 तक सभी तहसीलों से मानस शक्ति केंद्रों की अद्यतन सूची सचिव के पास जमा कराने तथा संघ के आगामी सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय लिया गया
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष देवलाल सिन्हा ने कहा छ ग प्रभु श्री राम का नौनिहाल है जहां मामा भांजा की परम्परा निरंतर चली आ रही है जो संस्कृति संवर्धन में प्रेम एवं सौहार्द की परम्परा प्रेरित करता है मानस जीवन जीने की अमूल्य कुंजी है जिसका अध्ययन कर मनुष्य जीवन सार्थक कर सकता है
इस अवसर सचिव छगन लाल साहू, कोषाध्यक्ष विष्णु साहू* संरक्षक उपाध्यक्ष श्री माखन लाल साहू, श्री डुमन लाल साहू, श्री ओंकार चंद्राकर एवं विधिक सलाहकार श्री जलेश्वर मानिकपुरी सहित संघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।








