
महासमुंद:छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले में 2 नवंबर को राज्योत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में सांस्कृतिक रंगों, लोककला, संगीत और मनोरंजन की शानदार छटा देखने को मिलेगी। समारोह में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। वहीं भूपेंद्र साहू कृत ‘रंग सरोवर’ की विशेष प्रस्तुति और म्यूजिकल बैंड की संगीतमय प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे।
राज्योत्सव के माध्यम से जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और कला का प्रदर्शन होगा, वहीं स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर दिखाने का अवसर भी मिलेगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए दर्शकों को मनोरंजन के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।







