
रायपुर:छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य के कर्मचारियों को सुविधा देते हुए गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश घोषित किया है। पहले यह ऐच्छिक अवकाश था, जिसे अब संशोधित कर सार्वजनिक अवकाश में परिवर्तित कर दिया गया है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन संबंधित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थानों में अवकाश रहेगा, जिससे कर्मचारी पर्व को परिवार और परंपराओं के साथ मना सकेंगे।सुशासन सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं के सम्मान और कर्मचारियों की सुविधाओं के प्रति प्रतिबद्ध है।







