
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास में बड़े सुधार की दिशा में विकसित भारत–जी राम जी एक्ट, 2025 (VB-GRAMG) के तहत अब रोजगार के साथ ग्रामीण परिवारों के लिए आजीविका के विविध अवसर सृजित करने पर जोर दिया जाएगा। इसके तहत कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, भंडारण, बाजार, कौशल विकास केंद्र और सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल से जुड़ी उत्पादक परिसंपत्तियों पर फोकस रहेगा। इससे गांवों में रोजगार के साथ स्थानीय स्तर पर आय और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का लक्ष्य है।
सुशासन सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और गांवों में रोजगार एवं आजीविका के नए अवसरों को विस्तार देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।








