
रायपुर:दिल्ली से आए 41 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से मुलाकात कर बस्तर में तीन दिनों के दौरान देखे विकास, शांति, स्थानीय जनजीवन और पर्यटन की संभावनाओं के अनुभव साझा किए।
इन्फ्लुएंसर्स ने बताया कि बस्तर की प्राकृतिक सुंदरता, बेहतर सड़क संपर्क, पुनर्वास और रोजगार के लिए हो रहे प्रयासों को उन्होंने करीब से देखा। उन्होंने कहा कि बस्तर में बदलाव उनकी अपेक्षाओं से कहीं अधिक सकारात्मक दिखाई दिया और वे इन अनुभवों को सोशल मीडिया के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचाएंगे।राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि बस्तर में विकास के साथ लोगों का विश्वास बढ़ रहा है और भय का वातावरण धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से इन सकारात्मक बदलावों को व्यापक स्तर पर साझा करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बस्तर में शांति, विकास, रोजगार और पर्यटन को नई गति देने के साथ क्षेत्र की सकारात्मक तस्वीर देश-दुनिया तक पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है।









