
रायपुर:छत्तीसगढ़ के 6 विश्वविद्यालयों में एक साथ ‘रक्षक’ (RAKSHAK) पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम की कक्षाएं शुरू हुईं। इसका उद्देश्य बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के संरक्षण के लिए प्रशिक्षित व संवेदनशील मानव संसाधन तैयार करना है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालयों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार बच्चों के सुरक्षित भविष्य और बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।








