
रायपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और विजन में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) — VB-G RAM G Act, 2025 के तहत ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी। बेरोजगारी भत्ते के बेहतर प्रावधान, समय पर मजदूरी और देरी होने पर मुआवजे के साथ ग्राम सभा के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) तैयार होगी। सुशासन सरकार ग्रामीणों तक रोजगार, आजीविका और विकास के अवसरों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।









