
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रामीण विकास के विजन में विकसित भारत–जी राम जी एक्ट, 2025 (VB-GRAMG) के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना (VGPP) के जरिए ग्राम सभा और ग्राम पंचायत की सक्रिय भागीदारी से गांव की वास्तविक जरूरतों की पहचान होगी। मौजूदा परिसंपत्तियों का आकलन, विकास की कमियों की पहचान और कार्यों की प्राथमिकता तय होगी, ताकि गांव अपनी जरूरत के अनुसार अपने विकास की दिशा तय कर सके।सुशासन सरकार जनभागीदारी के साथ गांवों के समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।








