
रायपुर:NEET UG 2026 के मद्देनज़र कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लगातार तीसरे दिन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।संभावित बारिश को देखते हुए शेड की व्यवस्था,सीसीटीवी निगरानी की समीक्षा,फ्रिस्किंग व्यवस्था का जायजा,पेयजल, बिजली एवं मूलभूत सुविधाओं की जांच की।विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।







