
Oplus_131072
रायपुर: श्री जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के द्वितीय चातुर्मास व्रत की सम्पूर्ति सभा कल 25 सितंबर को सायं 6 बजे आयोजित किया गया है।
दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज के द्वितीय चातुर्मास व्रत की सम्पूर्ति सभा में गुरु परिवार के सदस्य सम्मिलित होंगे।
यह जानकारी देते हुए आचार्य धर्मेंद्र महाराज ने कहा कि 26 सितम्बर शनिवार को भगवती राजराजेश्वरी महात्रिपुर सुन्दरी ललिता प्रेमाम्बा के पूजन उपरांत द्वितीय चातुर्मास व्रत की सीमा उल्लंघन यात्रा राजधानी के विभिन्न मार्गों से होते हुए मां गोदावरी आनंदवन आश्रम गोमची नंदनवन रायपुर पहुंचेगी।
जहां दण्डी स्वामी डॉ इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज का गुरु पादुका पूजन वैदिक विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन योगेश तिवारी एवं कल्पना योगेश तिवारी (अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा) समस्त गुरु परिवार के सदस्यों के साथ संपन्न करेंगे ।









