
रायपुर:सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का उदाहरण गंगालूर में देखने को मिला, जहां ग्रामीणों को एक ही स्थान पर जांच, उपचार और विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। गंगालूर बाजार में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 159 लोगों की ओपीडी, 114 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 151 एक्स-रे जांच की गई। साथ ही मलेरिया एवं एनसीडी स्क्रीनिंग, आयुष्मान कार्ड, जेनेरिक दवाओं, टीकाकरण और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी ग्रामीणों को मिला।
आयोजित शिविर में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की जांच एवं उपचार के साथ 89 लोगों की एनसीडी स्क्रीनिंग, 12 महिलाओं की जांच और 4 मलेरिया पीएफ पॉजिटिव मामलों की पहचान की गई। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के स्टॉल पर जेनेरिक दवाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। वहीं टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 114 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग और 151 एक्स-रे जांच कर संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच एवं उपचार से जोड़ा गया। शिविर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर भी ध्यान दिया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच एवं पंजीयन किया गया, जबकि बच्चों को पेंटा










