
रायपुर: .छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन संचालित विप्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
विप्र महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यापक ‘स्वच्छता अभियान’ चलाया गया तथा विद्यार्थियों के लिए ‘मैराथन दौड़’ का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जन-जागरूकता के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान एवं नशामुक्त भारत के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस के मूल मंत्र ‘मैं नहीं, हम’ की भावना से समाज कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर परिस्थिति में देश और समाज सेवा के प्रति समर्पित रहना ही एक सच्चे स्वयंसेवक की पहचान है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता बनाए रखने तथा ‘नशा मुक्त भारत’ के निर्माण हेतु शपथ दिलाई ।इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।











