नई दिल्ली:विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से विभूषित होना हम सभी भारत वासियों के लिए गर्व का विषय है। यह उदगार व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यह प्रतिष्ठित सम्मान वैश्विक राजनेता के रूप में उनकी स्थापित होती स्वीकार्यता तथा भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों के सतत सुदृढ़ीकरण का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने वैश्विक पटल पर माँ भारती के गौरव को अभिवर्धित करती इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक अभिनंदन भी प्रेषित किया है।

ब्रेकिंग
- नशामुक्त और स्वस्थ छत्तीसगढ़ से ही बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री
- आयुष्मान के आलावा मरीजों से नगदी वसूला जा रहा – कांग्रेस
- नवा रायपुर में 407 एकड़ में बनेगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क
- अग्निवीरों के लिए सरकारी सेवा में नई राह
- बाढ़ का पानी उतरते ही बस्तर में स्वास्थ्य सेवाएं हुईं सक्रिय









