रायपुर: राजधानी की 4 दशकों से अधिक पुरानी सनातनी परंपरा के अनुरूप, अनंत चतुर्दशी के तीसरे दिन निकलने वाली प्रतिमा विसर्जन झांकी एवं भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी अपार श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुई।
इस वर्ष सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े।उन्होंने विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के विविध स्वरूपों का दर्शन कर, समस्त गणेश भक्तों का अभिनंदन किया और देश-प्रदेशवासियों की खुशहाली की मंगलकामना की।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा उप राष्ट्रपति चुनाव के चलते दिल्ली प्रवास के कारण प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित न हो पाने का खेद रहा, किंतु परिवार के सदस्यों ने रायपुर स्वागत एवं प्रोत्साहन समिति के मंच से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया और इस भव्य परंपरा में सहभागिता निभाई।यह शोभायात्रा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और हमारी सनातनी आस्था का प्रतीक है, जिसमें भक्तजन “अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों के साथ बप्पा को विदा करते हैं।
गणपति बप्पा मोरया!
अगले बरस तू जल्दी आ!












