रायपुर:ताइपे कैडेट एशियन कप जूडो प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश के कोंडागांव जिले की कुमारी रंजीता कुरेटी ने 52 kg वजन वर्ग में ताइपे की वांग टिंग् यूँ (Wang Ting Yun) को फाइनल में पराजित कर स्वर्ण पदक जीत भारत को पहली स्वर्णिम सफलता दिलाई।
यह जानकारी देते हुए जिला जूडो संघ के अनीस मेमन ने कहा राज्य निर्माण पश्चात खेलों इण्डिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहली बार स्वर्ण पदक दिलाने वाली रंजीता कुरेटी ने ताइपे एशिया को जूडो स्पर्धा में स्वर्ण जीत राज्य को गौरवान्वित किया है।








