बेमेतरा: जिला पंचायत कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश तिवारी के नेतृत्व में आयोजन किया गया, यह बैठक जिले के बेरला ब्लॉक में चल रहे जल संकट की गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए बुलाई गई थी, जिसमें आसपास के लगभग 20 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया।
बैठक में योगेश तिवारी ने कहा कि बेमेतरा और बेरला ब्लाक में जल संकट की समस्या लगातार बढ़ रहीं गर्मी के दिनों भीषण जलसंकट का सामना सभी पंचायतों में आम जनता को करना पढ़ रहाँ है । जल का स्तर दिनों दिन नीचे जा रहाँ है और भारतीय जनता पार्टी की बिष्णु देव साय जी की सरकार जल संकट को दुर करने के लिये लगातार प्रयास कर रहीं है । और ईसलिये हम सब को मिलकर पानी के लिये नई कार्य योजना बनाने की ज़रूरत है । जिसे जल संकट दुर हो सके । ईसलिये हम सब यह बैठक आहुत की गई है । और बैठक में पंचायत क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही जल संकट की जटिल समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। गर्मी के मौसम में जल स्रोतों के सूखने और गिरते जल स्तर को देखते हुए, पेयजल की स्थिति गंभीर होती जा रही है। इस पर विचार करते हुए, बैठक में खारुण नदी से लिपट इरिगेशन योजनाओं के साथ-साथ बड़े जल परियोजनाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।और ईस के लिए संबंधित विभागों से और मंत्री से निवेदन कर योजना को क्रियान्वित पुरा करने का प्रयास किया जायेगा
योगेश तिवारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट का स्थायी समाधान आवश्यक है और इसके लिए जिला पंचायत की ओर से शीघ्र प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी सरपंचों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने गांवों में जल संरक्षण व जागरूकता अभियान चलाएं।
इस बैठक में जिन ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया, उनमें प्रमुख रूप से बारगांव सरपंच प्रतिनिधि सौरभ मिश्रा बलौदी कला, चेटूवा, जमघट, तेलगा, आनंदगांव, खर्रा, कुम्ही, रामपुर (भाड़), पाहंदा सहित अन्य गांवों के प्रतिनिधि शामिल थे।








