रायपुर:छ ग कलरिपयत्तु संघ के तत्वावधान में बालोद जिला कलरिपयत्तु संघ द्वारा राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब दल्लीराजहरा जिला बालोद में आज 01 मई से आयोजित दो दिवसीय कलरिपयत्तु खेल की राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने रायपुर के 07 खिलाड़ियों का दल आज रवाना हुआ जिसमे 04 खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी, रायपुर के हैं, 02 खिलाड़ी आरंग और 01 खिलाड़ी जुबेसा’स एकेडमी के है। दो अतिरिक्त खिलाड़ी रिज़र्व वर्ग में है।
*रायपुर दल :-*
*बालिका:-* समिधा अग्रवाल, विद्या सोनी।
*बालक* :- जागेश्वर डडसेना, आर्यन पटेल, सुभाष मानिकपुरी, पप्पू साहू और महावीर सोना।
*अतिरिक्त* :- दिव्या अग्रवाल, विद्या दुबे
*अधिकारी गण :-* अनीस मेमन, अमन यादव, अब्दुल रहीम, सुनील भारती।
इस स्पर्धा के सफल कलरीपयतु खेल के खिलाड़ियों का चयन राज्य दल में किया जाएगा जो त्रिवेन्द्रम (केरल) में अगस्त माह में प्रस्तावित राष्ट्रीय कलरीपयतु चैंपियनशिप में भाग लेगा।
छ ग कलारिपयात्तु संघ के महासचिव कमलेश देवांगन ने अनीस मेमन (अध्यक्ष – जिला कलारिपयात्तु संघ रायपुर) के हवाले से बताया कि कलारिपयात्तु खेल, खेल एवँ युवा कल्याण मंत्रालय भारत शासन से मान्यता प्राप्त, राष्ट्रीय खेल, खेलो इण्डिया यूथ गेम्स, स्कूल गेम्स में शामिल हैं।








