रायपुर:सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (DISHA) की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर जनता से जुड़े अनेक अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।बृजमोहन अग्रवाल ने पेयजल संकट के समाधान हेतु 15 दिन में तालाब निर्माण और जल संरक्षण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।मनरेगा में मजदूरी बकाया और काम बंद होने पर अधिकारियों को तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा।पीएम आवास योजना के मकान 30 सितम्बर तक पूरे करने का लक्ष्य तय किया।स्वच्छ भारत मिशन के तहत रायपुर को देश के टॉप 3 स्वच्छ शहरों में लाने का संकल्प लिया।महिला सशक्तिकरण के लिए SHG और कौशल विकास केंद्रों पर विशेष जोर।उन्होंने कहा यातायात सुधार, अतिक्रमण हटाना, खेलो इंडिया स्टेडियम, और PMश्री स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता में हैं।बैठक में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा हमारा दायित्व है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को ज़मीन पर पूरी प्रतिबद्धता से लागू करें और छत्तीसगढ़ को एक विकसित, सशक्त और संवेदनशील राज्य के रूप में स्थापित करें।

ब्रेकिंग
- विश्व रिकॉर्ड के साथ जूनियर वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतने वाले दिव्यांशु देवांगन का वित्त मंत्री ने किया, सम्मान
- उप मुख्यमंत्री ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा
- विप्र कॉलेज में स्थापना दिवस महोत्सव आयोजित
- चंडी आश्रम नेवनारा में त्रिदिवसीय आवासीय संगीत एवं व्याख्यान कार्यशाला
- स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए







