
रायपुर: छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन शिक्षण समिति संचालित विप्र महाविद्यालय में सिद्धि विनायक स्थापना दिवस महोत्सव पर यतिप्रवर दंडी स्वामी डॉ.इंदुभवानंद तीर्थ महाराज के आशिर्वाद से मोदक अर्चन, दूब अर्चन, भगवान श्री सत्यनारायण की कथा एवं हवन-पूजन आचार्य धर्मेंद्र महाराज के मार्गदर्शन में आचार्य महेंद्र एवं अभिनव महाराज ने संपन्न कराया।
विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि
विप्र कॉलेज के 31 वें एवं विप्र पब्लिक स्कूल के 9वें स्थापना दिवस पर आयोजित महोत्सव के अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण स्थित गणेश मंदिर में प्रमुख आचार्य धर्मेंद्र महाराज के मार्गदर्शन में महेंद्र महाराज ने मोदक अर्चन, दूब अर्चन, कथा एवं हवन-पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। पूजन उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर विप्र शिक्षण समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा, नरेंद्र तिवारी,अविनाश शुक्ला,सुबीर तिवारी, उमाकांत शर्मा,आनंद पाण्डेय,नटराज शर्मा,प्रो. उषा दुबे, पदमा ओझा, प्रकाश तिवारी, सहित समस्त संचालकगण, स्कूल और कॉलेज के प्राध्यापक व विद्यार्थी एवं विप्र समाज के सदस्य उपस्थित थे।










